फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड के बथनाहा ओपी को मिला थाना का दर्जा, अररिया एसपी ने किया शुभारंभ.
फारबिसगंज प्रखंड के बथनाहा ओपी को थाना का दर्जा मिलने पर एक समारोह आयोजित कर थाना का विधिवत शुभारंभ अररिया एसपी के द्वारा किया गया. इस मौके पर फारबिसगंज डीएसपी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय समाजसेवी मौजूद थे. थाना का दर्जा मिलने पर इस इलाके के लोगों को काफी लाभ मिलेगा. बथनाहा ओपी को जोगबनी, नरपतगंज थाना का सहारा लेना पड़ता था.