मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के रजौहा के पास पैदल सड़क पार कर रहे दुकानदार को स्कूटी सवारों ने मारी टक्कर, तीन लोग घायल हुए
सोमवार की शाम लगभग 5:00 बजे 52 वर्षी दुकानदार सूर्यबली कोल पुत्र जगन्नाथ पैदल सड़क पार कर रहे थे इस दौरान तेज रफ्तार आ रही स्कूटी ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी की स्कूटी सवार दोनों युवक भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वही सुरबली कोल को गंभीर चोट आने पर परिजन उन्हें मंडली अस्पताल लेकर निकल गए स्कूटी सवार दोनों लोगों को अस्पताल भेजा गया।