सिलाव: सिलाव वायपास में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, दो लोग हुए जख्मी
Silao, Nalanda | Apr 3, 2026 सिलाव वायपास में शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे बाइक सवार को बालू लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया जिससे बाइक पर सवार दो लोग जख्मी हो गए। दोनो जख्मी को स्थानीय लोगो द्वारा इलाज के लिए सिलाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बीम्स अस्पताल रेफर किया गया है। दोनो जख्मी कोलूआ गांव के रहने बाले बताए जारहे है।