विदिशा नगर: 6 साल बाद मिला चोरी का मोबाइल, सूचना न देने पर थाना प्रभारी पर लगा जुर्माना
विदिशा में चोरी हुए मोबाइल को वापस पाने के लिए फरियादी राजेंद्र अहिरवार करीब 6 साल तक थाने और कार्यालयों के चक्कर लगाता रहा। मोबाइल गुम होने के बाद एफआईआर और कार्रवाई की जानकारी नहीं मिलने पर उसने लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम के तहत अपील की। जानकारी न देने पर तत्कालीन थाना प्रभारी पर जुर्माना भी लगाया गया।