सिलवानी: सिलवानी के ग्राम ककरुआ में शादी समारोह में तेज रफ्तार बाइक का कहर, युवक गंभीर घायल
Silwani, Raisen | Apr 11, 2026 रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम ककरुआ में शादी समारोह के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने रूपेन्द्र रजक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सिलवानी अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।