बरौली: रतन सराय नवादा रोड पर स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, स्कॉर्पियो सवार तीन लोग जख्मी
बरौली थाना क्षेत्र के रतन सराय नवादा रोड एक अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वही हादसे के बाद स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान स्कार्पियो में सवार तीन लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे कर मामले की जांच कर रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।