बरौली: माधोपुर थाना का एसपी ने किया उद्घाटन, ओपी से अपग्रेड कर बनाया गया है थाना
बरौली प्रखंड के माधोपुर ओपी को अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस मुख्यालय के तरफ से थाना के रूप में अपग्रेड कर दिया गया है। थाना के रूप में अपग्रेड किए जाने के बाद मंगलवार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने फीता काटकर माधोपुर थाने का उद्घाटन किया। इस मौके पर एसडीपीओ सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।