आगर: पशुपालन विभाग की बैठक में विभिन्न अभियानों के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई
पशुपालन विभाग द्वारा कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान और हिरण्य गर्भा अभियान के सफल संचालन को लेकर रविवार दोपहर 2 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी और मैदानी कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में 100 प्रतिशत डेली रिपोर्टिंग पर जोर दिया गया और भारत पशुधन ऐप पर एआई, कैल्विंग और पीडी एंट्री की जानकारी दी गई।