ललितपुर: ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, वीडियो आया सामने
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भालोनी टपरियन में तेज गति से भाग रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया । जिससे कि वहां आसपास के लोग तुरंत पहुंच गए किसी के द्वारा ट्रैक्टर के पलटने का वीडियो बना लिया गया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बताया गया है कि ट्रैक्टर भूसा लेने के लिए जा रहा था।