मिट्टी के अवैध खनन करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो थाना खानपुर क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। शुक्रवार को वायरल वीडियो में जेसीबी द्वारा अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी डाली जा रही है। यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है वही वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।