कोल: क्वार्सी पुलिस टीम के द्वारा जानलेवा हमले के फरार अभियुक्त को रज़ानगर से किया गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त कैंची की बरामद
Koil, Aligarh | Apr 30, 2024 थाना क्वार्सी पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त अंसार पुत्र नत्थू को राजानगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कब्जे से घटना में प्रयुक्त कैंची बरामद कर अग्रिम कार्यवाही की है।अभियुक्त को मंगलवार को समय रहते जेल भेज दिया गया है।