पूर्णिया पूर्व: रानीपतरा में मोबाइल ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ, मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा स्थित इसहाक न्यू मार्केट कम्प्लेक्स में शुक्रवार को संध्या करीब 5 बजे एन एस मोबाइल ट्रैनिंग इन्स्टीट्यूट का भव्य शुभारंभ जिला परिषद उपाध्यक्ष निरज कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह,जिला पार्षद संजीव कुमार उर्फ विवेका यादव,जिला पार्षद राजीव कुमार सिंह,पूर्णिया पूर्व प्रखंड प्रमुख जियाउल हक, सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव आदि मौजूद रहे।