पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में बंद घर में चोरों ने मचाया उत्पात, ₹15 लाख की चोरी का दिया गया आवेदन थाने में
पूर्णिया में बेखौफ चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब रात के अंधेरे में नही दिन के उजाले में ही बंद घर को निशाना बनाते है। ताजा घटना शहर मधुबनी थाना क्षेत्र के मेहता चौक की है। इस संबंध में पीड़िता निर्मला देवी ने बताया कि बच्चों को शॉपिंग कराने के लिए बाजार गई थी। घर पहुँचे तो देखा कि मेन डोर का लॉक टूटा हुआ था। अंदर कमरे का भी लॉक खुला था।