बेगूसराय: गांधी जयंती पर पशु अस्पताल के प्रांगण में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्वच्छता पखवाड़ा में लिया भाग
पशु अस्पताल के प्रांगण में बुधवार की दोपहर 01:00 बजे गांधी जयंती के मौके पर केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान स्वच्छता सेनानी को सम्मानित किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित की गई थी.