बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने सितंबर माह में 439 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 273 ने किया आत्मसमर्पण
बेगूसराय पुलिस ने सितंबर माह में 439 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की दोपहर 03:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने पूरे सितंबर माह वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी अभियान चलाया.