अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर मुसहरी प्रखंड अंतर्गत बुनियाद केंद्र में बुधवार को एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजन के सशक्तिकरण, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन तथा समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत बनाना था। आयोजन में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, अभिभावक, शिक्षकों सहित सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अधिकारी और कर्मी