रावतभाटा: रावतभाटा में 44 डिग्री की भीषण गर्मी के बाद मौसम बदला, बारिश और ओलावृष्टि से राहत, लेकिन उमस ने बढ़ाई परेशानी
विजय सिंह ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा में बुधवार को दिनभर भीषण गर्मी का असर रहा, जहां तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। शाम होते ही मौसम बदला और बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। भैंसरोडगढ़ और बोराव में ओले गिरे, जबकि अन्य इलाकों में बूंदाबांदी हुई। बारिश से राहत मिली, लेकिन उमस बढ़ने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा ।