महोबा: नटर्रा गांव में चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत, किसानों की खेतों तक पहुँच रुकी
Mahoba, Mahoba | Sep 15, 2025 राजेंद्र कुमार ने सोमवार दोपहर दो बजे डीएम कार्यालय पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के चकरोड पर दबंगों ने जबरन कब्जा कर तारबाड़ी लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। इससे किसानों को अपने खेतों तक पहुँचने में दिक्कत हो रही है और कृषि कार्य बाधित हो रहा है। विरोध करने पर किसानों को धमकाया भी जाता है। राजेंद्र ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।