नावकोठी: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत चकमुजफ्फर अपग्रेड मिडल स्कूल में पौधा रोपण का आयोजन।
नावकोठी प्रखंड के चकमुजफ्फर अपग्रेड मिडल स्कूल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सघन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापिका इंदु कुमारी ने की। इस अवसर पर यूथ एंड इको क्लब के सदस्यों ने फलदार और छायादार पौधा अपने हाथों से लगाए। ं