झालरापाटन: मंगाल गांव में युवक ने कीटनाशक पीकर जान दी, महिला की धमकियों से परेशान था, पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी
झालरापाटन के मंगाल गांव में एक युवक ने महिला की धमकियों से परेशान होकर कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। युवक पर पत्नी और बच्चे को छोड़कर महिला से शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने रविवार सुबह करीब 11:00 शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।