कोटा: बेलगहना वन परिक्षेत्र के जंगल में अतिक्रमण के मामले में 10 आरोपियों को भेजा गया जेल
Kota, Bilaspur | Apr 1, 2026 वन परिक्षेत्र बेलगहना के भेलवातिकारी कक्ष क्र 2252 में 12 अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया जिसमें से दो आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।वही शेष आरोपी सावित्रीबाई,यशोदाबाई,माखनपटेल,सुकलाल,लखनसिंह,बालाराम,निराशाबाई,रुखमणीबाई,सुनीता बाई एवं मोहनलाल सभी निवासी कोंनचरा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया