राजगढ़: राजगढ़ के बिसलान गांव के खेत में कीटनाशक मिला पानी पीने से 62 वर्षीय किसान की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम
Rajgarh, Churu | May 24, 2026 बिसलान गांव के एक किसान की खेत में काम करते समय कीटनाशक मिला पानी पीने से दर्दनाक मौत हो गई।मृतक 62 वर्षीय उ मेद सिंह जाट पुत्र देवाराम रोजाना की तरह 23 मई को खेत में कृषि कार्य के लिए गए थे। बेटे पवन कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता नरमे की फसल में स्प्रे करने के लिए मोनो स्प्रे कीटनाशक का डŽबा ले गए थे। भुलसे प्यास लगने पर पानी पी लिया।