शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। इस बैठक में दोनों समुदायों के प्रमुख व्यक्तियों और कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। प्रशासन ने सभी से अपील की है कि वे किसी भी तरह की भड़काऊ गतिविधियों और अफवाहों से बचें तथा आपसी भाईचारा कायम रखें।