कोरबा: जिले के मिनीमाता बांगो बांध से नियंत्रित तरीके से पानी छोड़ा गया, तीन गेट खोले गए, जल स्तर में हुई वृद्धि
Korba, Korba | Sep 16, 2025 मिनीमाता बांगो बांध से नियंत्रित जल निकासी तीन गेट खोलकर छोड़ा जा रहा 5,941 क्यूसेक पानी, मंगलवार दोपहर 12 बजे। बांध का जलस्तर 358.29 मीटर (91.83%) पहुंचने पर नियंत्रित जल निकासी शुरू की गई। सुबह 9 बजे तीन गेट खोले गए, जिनसे क्रमशः 1,485, 2,971 और 1,485 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कार्रवाई मुख्य अभियंता बिलासपुर व अधीक्षण अभियंता कोरबा की अनुमति से छोड़ा।