बरेली: फरीदपुर के रहने वाले व्यक्ति ने आर्थिक मदद के लिए जिलाधिकारी से इंसाफ की गुहार लगाई
बरेली। फरीदपुर के ग्राम मैनी निवासी गरीब मजदूर सूरजपाल के घर 26 जून को गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। हादसे में वह बुरी तरह झुलस गया और उसका इलाज फरीदपुर सरकारी अस्पताल में चल रहा है। आग में मकान, मोटरसाइकिल, जेवर, अनाज, नकदी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने आर्थिक मदद के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।