चायल: मेड़ुआ सलेमपुर के पास हादसे के बाद सड़क पर तड़पता रहा युवक, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, एक की मौत और एक घायल
कौशाम्बी: सराय अकील थाना क्षेत्र के मेंडुवा सलेमपुर के पास स्कूटी और बाइक की भिड़ंत के बाद पीछे से आए डंपर ने युवक आनंद प्रजापति के दोनों पैर कुचल दिए। हादसे के बाद चालक डंपर समेत फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर घायल को समय पर अस्पताल न पहुंचाने का आरोप लगाया। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आनंद की हो गई मौत,एक घायल!