बेगूसराय: जिला स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन से गांधी स्टेडियम तक प्रभातफेरी कार्यक्रम आयोजित, DM-SP ने लिया भाग
जिला स्थापना दिवस को लेकर पुलिस लाइन से गांधी स्टेडियम तक प्रभात फेरी कार्यक्रम बुधवार की सुबह 08:00 बजे आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष ने भाग लिया. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि आज के ही दिन बेगूसराय जिले की स्थापना की गई थी. यह जिला औद्योगिक नगरी के नाम में जाना जाता है.