बांसवाड़ा: बीएड कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच रीट लेवल-2 संपन्न, 94.66% उपस्थिति, महिला अभ्यर्थी देरी से पहुंची, नाराज होकर लौटी
जिले में तीसरे दिन रीट लेवल-2 की दूसरी पारी कि शहर के 16 केंद्रों पर आयोजित हुई इस परीक्षा में कुल 5,040 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4,771 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, उपस्थिति का कुल प्रतिशत 94.66% रहा,जो युवाओं में इस परीक्षा के प्रति भारी उत्साह को दर्शाता है।नकल रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए ।