बीना: तहसील सभागार में जनसुनवाई: नायब तहसीलदार बैठे रहे, समय से पहले चले गए सभी विभाग के अधिकारी
Bina, Sagar | Dec 2, 2025 मंगलवार को तहसील सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया जनसुनवाई में नायब तहसीलदार हेमराज मेहर सहित कई विभाग के अधिकारी शामिल हुए। जिसमें करीब एक दर्जन शिकायतकर्ता शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे। जिसमें राशन पर्ची, पेंशन, हांसलखेड़ी में नल जल योजना की पाइप लाइन फटने से किसान की फसलों के नुकसान का मुआवजा, ग्राम बिहरन में डीपी रखने सहित अन्य शिकायत की गई।