महाराजगंज: बछरावां क्षेत्र में हनुमान मंदिरों में गूंजे बजरंगबली के जयकारे, हजारों भक्तों ने किया दर्शन और भंडारे का आयोजन
5 मई मंगलवार की शाम 4 तक क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों मे भारी संख्या मे भक्तों की भीड़ देखी गई। लोगों ने बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए पूजन अर्चन किया। क्षेत्र मे अलग-अलग जगह विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहां हजारों की संख्या मे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को सुबह से ही पूरा क्षेत्र बजरंगबली की भक्ति में देखा जा रहा है।