पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बेलौरी चौक पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Purnea East, Purnia | Apr 29, 2026
पूर्णिया मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बेलौरी चौक पर बीती देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना के बाद इलाके मातम पसरा है.मिली जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी.इस हादसे में बाइक सवार 15 वर्षीय आफताब आलम पिता सोहेब आलम के रूप में हुई है.