खुसरूपुर: मकसूदपुर गांव के पास बीच सड़क पर पलटी पिकअप वैन, अफरा-तफरी मची
मकसूदपुर गांव के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया है। पिकअप पलटते ही अपराध अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। आसपास के लोगों ने पिकअप चालक को पिकअप से बाहर निकाल कर फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है। पिकअप चालक वैशाली जिले के राघोपुर का रहने वाला बबलू राय के पुत्र हंसराज कुमार है। मौके पर पहुंची थाना की पुलिस ने पिकअप को कब्जे मे ले लिया है।