खगौल: दानापुर स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026 के तहत 4 जून को दोपहर करीब 12 बजे दानापुर रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनजीओ के प्रतिनिधियों तथा आईएसएम स्टूडेंट्स, पटना के छात्रों ने भाग लिया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से स्वच्छ पर्यावरण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक प्रदूषण पर