खलीलाबाद: टड़वरिया चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में महिला के साथ मारपीट व अभद्रता, मेहदवाल थाने में दर्ज की गई शिकायत
मेंहदावल थाना क्षेत्र के भटवा गांव निवासी अनुराधा पत्नी बुद्धिराम ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर निजी अस्पताल के डॉक्टर,कर्मचारियों पर मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाया है उन्होंने बताया कि उनकी मौसी अंतीरा टड़वरिया चौराहे स्थित दिव्य देव अस्पताल में भर्ती हैं जहां इलाज में लापरवाही पर विरोध करने पर डॉक्टर अर्चना त्रिपाठी व स्टाफ ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की