पवई: पवई विधायक पहलाद लोधी ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से की मुलाकात नई नगर पंचायत बनाने को लेकर की चर्चा
Pawai, Panna | Jun 8, 2024 पवई विधानसभा के विधायक पहलाद लोधी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि आज उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय श्री कैलाश विजयवर्गीय जी से भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस मौके पर विधानसभा की एकमात्र नगर पंचायत पवई के विकास पर एवं नई नगर पंचायतों के सृजन के संदर्भ में चर्चा हुई।