पवई: पूर्व कैबिनेट मंत्री ने जल गंगा संवर्धन अभियान का किया शुभारंभ
दहलान चौकी में हुआ तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन
Pawai, Panna | Jun 8, 2024 पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने ग्राम दहलान चौकी में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया और लोगों से इस महत्वाकांक्षी अभियान में जुड़ने की अपील की। उन्होंने दहलान चौकी स्थित प्राचीन तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन करते हुए कहा कि अभियान में सभी जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए प्रयास किया जाएगा।