मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा चौक के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार रामरेखा पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पोखराहा गांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। बाद में शव के साथ नेशनल हाईवे को जाम किया गया है।