बरहट: कियूल-झाझा तीसरी रेल लाइन को मिली मंजूरी, हावड़ा-दिल्ली रूट की क्षमता बढ़ेगी
Barhat, Jamui | May 19, 2026 भारतीय रेलवे ने हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग पर क्षमता विस्तार के लिए 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी है। करीब 962 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से पूर्वी और उत्तरी भारत के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। यह जानकारी विभाग द्वारा मंगलवार को 6 बजे दी।