मेदिनीनगर (डालटनगंज): पोखराहा में अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत, ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर फोरलेन जाम
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में मंगलवार शाम अज्ञात वाहन के धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर घटनास्थल पर फोरलेन को जाम कर दिया है। जाम में बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। जामकर्ताओं को समझाने के लिए सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी एवं उनकी टीम लगी हुई