बेरमो: बेरमो-फुसरो में फिर शुरू हुई कोयले की तस्करी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
Bermo, Bokaro | Jul 7, 2026 बेरमो फुसरो क्षेत्र में एक बार फिर बड़े पैमाने पर मोटरसाइकिल और साइकिल से कोयला तस्करी शुरू हो गई है। सीसीएल ढोरी क्षेत्र के पांच नंबर धौड़ा रेलवे साइडिंग से जुड़ा वीडियो मंगलवार सुबह 8 बजे सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार यहां बोरे में कोयला भरकर उसे गणेश मंदिर के पास रखा जाता है।