राजगढ़: राजगढ़ में जिला पंचायत कार्यालय में बाल सगाई और बाल विवाह को लेकर एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम और बैठक हुई आयोजित
सामाजिक जागरुकता और बाल कल्याण अधिकारों की रक्षा की दिशा में राजगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में शनिवार को दोपहर 3:00 बजे करीब जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल विवाह एवं बाल सगाई जैसी कुप्रथाओं को लेकर शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर आजीविका मिशन जिला प्रबंधक संदीप सोनी बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी और अन्य लोग उपस्थित रहे।