राजनगर: खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, मंत्री दिलीप अहिरवार सहित जनप्रत
विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में रविवार सुबह 6 बजे 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर पश्चिमी मंदिर समूह स्थित कंदरिया महादेव मंदिर प्रांगण में सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” के अनुरूप बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।