बांधवगढ़: जिला जेल उमरिया में आयुष स्वास्थ्य शिविर, 36 बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
जिला जेल में जिला आयुष विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद सिंह और डॉ. दिनेश उइके ने 36 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया।साथ ही सभी जरूरतमंद बंदियों को निःशुल्क आयुष औषधियों का वितरण भी किया गया।इस अवसर पर जेलर एवं उप अधीक्षक माखन सिंह मार्को मौजूद रहे।