विदिशा नगर: पंप लाइन पर कब्जे का आरोप, किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
विदिशा जिले के ग्राम मणिपुर के किसानों ने खेतों तक बिजली पहुंचाने वाली पंप लाइन बंद किए जाने की शिकायत सोमवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर से की है। किसानों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने लाइन पर कब्जा कर सप्लाई रोक रखी है, जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि मूंग की फसल पहले ही खराब हो चुकी है और अब धान की खेती भी संकट में पड़ सकती है।