कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अहिराना मोहल्ले में आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया है। फायर अधिकारी ने जानकारी दी की, कर्नलगंज फायर स्टेशन से एक यूनिट घटनास्थल पंहुची और आग को अल्प समय में पूर्ण रूप से बुझा दिया गया।