रायपुर तहसील क्षेत्र के मूंडला गांव में एक पत्नी की रिपोर्ट पर रायपुर पुलिस ने रविवार को दोपहर एक (1:00) बजे आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि मूंडला गांव निवासी महिला राजी बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें महिला ने बताया कि उसका पति सांवरलाल उर्फ जीवन लाल पर शराब के नशे में गाली-गलौच व परेशान करने का आरोप लगाया था।