बज्जू: बज्जू तेजपुरा में हुआ दर्दनाक हादसा, युवक और युवती के शव फांसी के फंदे पर लटकते मिले, आत्महत्या का मामला दर्ज
बज्जू थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक और युवती संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटके मिले। मृतकों की पहचान प्रकाश नाथ पुत्र कालूनाथ उम्र 21 वर्ष और करिश्मा पुत्री पीशानाथ उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों के एक साथ इस कदम से इलाके में शोक और चर्चाओं का माहौल बन गया।परिजनों ने दोनों को फांसी पर लटका देखा।