फरियादी की नाबालिग पुत्री 05 अगस्त को घर से बिना बताए लापता हो गई थी। इसकी रिपोर्ट पर थाना जैतहरी में धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रायपुर (छत्तीसगढ़) से अपहृता बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।