प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य उदयवीर सहरावत ने कहा कि इनेलो पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। इंडियन नेशनल पार्टी के महासचिव अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में आए दिन लोग पार्टी में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी हरियाणा प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव करेगी और सत्ता हासिल करेगी। इनेलो की सरकार में सर्व वर्गों के हितों का ख्याल रखा जाएगा।