झांसी: झांसी स्टेशन पर बीमार व्यक्ति को पलंग पर लेटा कर ले जाते लोगों का वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | May 31, 2026 झांसी रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक बीमार व्यक्ति को पलंग पर लेटा कर स्टेशन परिसर में ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की तबीयत खराब होने के कारण परिजन उसे पलंग पर लिटाकर स्टेशन तक लेकर पहुंचे।